26 जुलाई 2014 - 17:38
अबू बकर बग़दादी की बैअत को लेकर दाइश की धमकियां।

आतंकवादी संगठन दाइश नें दयाला प्रदेश में विभिन्न तकफ़ीरी संगठनों को समय दिया है कि वह या तो अबू बकर बग़दादी की बैअत कर लें या इस प्रदेश से निकल जाएं।

आतंकवादी संगठन दाइश नें दयाला प्रदेश में विभिन्न तकफ़ीरी संगठनों को समय दिया है कि वह या तो अबू बकर बग़दादी की बैअत कर लें या इस प्रदेश से निकल जाएं। रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के दयाला प्रदेश के एक सूत्र नें अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि आतंकवादी संगठन दाइश नें इस प्रदेश के सअदिया इलाक़े में हथियाबंद सुन्नी संगठनों को 48 घण्टों का समय दिया गया है कि वह या तो इस संगठन के साथ बैअत कर लें या सअदिया इलाक़े से निकल जाएं। इन सुन्नी संगठनों में इस्लामी फ़ौज, अंसारुल सना, नक़्शबंदीना, मुजाहेदीन और जैशे इस्लाम बटालियन नें अब तक बैअत लेने की दाइश की हर तरह की कोशिश को रद्द कर दिया है और दाइश आतंकी संगठन क साथ बैअत न करने की स्थिति में सम्भावना है कि अगले कुछ घण्टों में दाइश के आतंकियों के साथ इन संगठनों की झड़पें शुरू हो जायें।